राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर निर्धारित लक्ष्य हांसिल करें : जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)।  जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाय तथा सभी मानकों पर निर्धारित लक्ष्य हर हाल में प्राप्त किया जाय। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य सेवाएँ आमजनों तक आसानी से पहूंचे इसके लिए सरकार पूर्णरुप से प्रयत्नशील है। कोविड संक्रमण के दौर के पश्चात पुनः सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी तरह की सुविधाओं के स्थिति की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गयी। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने हर उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग करने का निर्देश दिया। आशा कार्यकत्र्ता को इसके लिए लक्ष्य देने को भी निर्देर्शित किया गया। जो आशा सही रूप में कार्य नहीं करे उन्हें पदमुक्त करने की कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि प्रखण्डों में जाकर समीक्षा करें और लक्ष्य हासिल करने हेतु आवश्यक निर्देश दें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन बनने वाले आयुष्मान भारत गोल्ड कार्ड की संख्या बढायें। पीएचसी और सीएचसी में आने वाले मरीजो का आयुष्मान भारत गोल्ड कार्ड बनवाया जाय और उसका लाभ दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी के द्वारा ई-जननी एवं आरसीएच पोर्टल पर इन्ट्री में तेजी लाने का निदेष दिया गया। आषा के इन्सेन्टिव का भुगतान शीघ्र कराने का निदेष दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जहाँ विभिन्न इंडीकेटरों पर प्रगति लगातार अच्छी नहीं दिख रही है। वैसे कम प्रगति वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और बीएचएम को चेतावनी देते हुए चिकित्सा सेवाओं में प्रगति लाने का निदेष दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त श्री अमित कुमार, सिविल सर्जन, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड हेल्थ मैनेजर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।