पैक्स उप चुनाव की बजी रणभेरी, चार पंचायतों में होगा चुनाव
मशरक(सारण)। प्रखंड के चार पंचायतों में पैक्स उप चुनाव निर्वाचन कार्यक्रम तय हो गया है। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति यानी पैक्स के उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत कवलपुरा, गंगौली, खजुरी, दुरगौली में उप चुनाव होगा। चुनाव बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की देखरेख में होंगा। प्रखंड में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा प्रखंड चुनाव पदाधिकारी होंगे। कार्यक्रम के बारे में सारी तैयारियां बीसीओ धर्मवीर कुमार सिंह, पप्पू कुमार की देखरेख में चल रही है।उप चुनाव में नामांकन 18 जुलाई से होंगे और चुनाव 6 अगस्त को पूरे सुरक्षा व्यवस्था में होगी। चार पंचायतों में हो रहें उप चुनाव में कवलपुरा पैक्स में 815 ,खजुरी पैक्स में 1053 ,दुरगौली पैक्स में 718, गंगौली पैक्स में 856 मतदाता मतदान करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग