सड़क दुर्घटना में चौकीदार घायल, छपरा रेफर
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना में कार्यरत चौकीदार सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। घायल चौकीदार कैतुका लच्छी निवासी भगेरन राय बताया जाता है । घटना शुक्रवार की है। घर से चलकर साइकिल से अमनौर थाना डिप्टी बजाने जा रहे थे। इसी दौरान अमनौर सोनहो मुख्य पथ के बीच भेड़ियार टोला के निकट एक बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। सुचना मिलते ही अमनौर पुलिस बल पहुंचकर छानबिन की। इसके बाद आनन फानन में घायल चौकीदार को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग