जदयू राज्य परिषद सदस्य गांव में लगाया चौपाल, लोगों की सुनी समस्याएं, निदान का दिया आश्वासन
बनियापुर(सारण)। बनियापुर विधानसभा अंतर्गत मानोपाली गांव में जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ओझा ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही कुछ समस्याओं का तत्काल निबटारा भी कराया। इस दौरान ग्रामीण चौपाल का भी आयोजन किया गया। जहाँ कुछ लोगों द्वारा राशन किरासन और सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंसन योजना का लाभ नही मिलने की बात बताई गई। जिसपर जदयू नेता ने सम्बंधित पदाधिकारियों से बात कर इन समस्याओं को दूर करने का अनुरोध किया। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वही कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार ओझा ने अनलॉक 02 के स्थिति में लोगो से सजग और सतर्क रहने का अपील किया। साथ ही घर से बाहर निकलने के क्रम में मॉस्क लगाने के साथ-साथ निश्चित समयांतराल पर साबुन से हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन रखने के लिये प्रेरित किया।मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मंगलभुषण, कान्तु ठाकुर,राजेन्द्र सिंह, सवलिया सिंह, रामानंद सिंह, जयराम ओझा, जगनाथ सिंह, सिपाही सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग