मशरक प्रखंड के पंच और सरपंच को मिला 6 महीने का भत्ता
मशरक(सारण)। प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के ग्राम कचहरी के पंच,सरपंच और उप सरपंच का बकाया छह महीने का मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। जल्द ही उनके खाते में बैक के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा। मशरक प्रखंड में सभी 17 सरपंच, 17 उप सरपंच और 229 पंचों को पिछले वर्ष 2019 में अप्रैल से सितम्बर महीने तक का टोटल भुगतान 10 लाख 64 हजार 350 रुपये का भुगतान प्रखंड कार्यालय के माध्यम से सरपंचों के खाते में कर दिया गया है। जिसमें सरपंच को छ महीने का 15000 , उप सरपंच को छ महीने का 7200 ,पंच को 3000 रूपये का भुगतान किया जाएगा।ये सभी भुगतान बैंक से नेफ्ट/चेक से ही भुगतान करना हैं।किसी भी तरह की धांधली से सावधान रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग