सांसद के पहल पर जले ट्रांसफॉर्मर बदले जाने पर ग्रामीणों में खुशी
परसा(सारण)। प्रखंड के परसौना पंचायत में महारानी बाजार के पास स्थित वार्ड दो में 63 केबीए के ट्रांसफार्मर बार बार जल जाने से गामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शिकायत रामजी चौधरी, शुधन राय, धनंजय साह, प्रमोद साह, इत्यादि स्थानीय लोगो ने सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह से अधिक पावर के ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई थी।सांसद प्रतिनिधि ने सांसद कंट्रोल रूम से बात कर 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की बाते कही।वही रूडी ने पहल करते हुए गांव में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का निदेश विभाग के अधिकारियों को दिया,बिजली विभाग के टीम ने तत्परता दिखाई व जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर बदलते हुए 200 केवीए का नए ट्रांसफार्मर लगाया।जिसका उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह स्थानीय मुखिया डॉ सविता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।नए ट्रांसफार्मर लगने पर दर्जनों गामीणों ने खुशी का इजहार करते हुए सांसद का आभार प्रकट किया। मौके पर विक्रम साह, विकास साह, धनंजय साह, प्रमोद कुमार, संतोष राय, रामानंद सिंह, गोबिंदा साह, दिनेश राय इत्यादी स्थानीय गामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग