अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। बसडीला शाहपुर पथ का नामकरण पंडित महेंद्र मिश्र के नाम पर किया गया है। इससे सम्बन्धित मिश्रवलिया ग्राम के ग्रामीणों ने सड़क का नामकरण बोर्ड लगाया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद पंडित महेंद्र मिश्र के प्रपौत्र पंडित राम नाथ मिश्र, राम जानकी संगीत महाविद्यालय सह पूर्वी घराना के प्राचार्य पंडित विनोद मिश्र ने संयुक्त रूप से नामकरण बोर्ड का उद्घाटन किया। मौके पर पंडित रामनाथ मिश्र ने कहा कि पूर्वी धून के महान सम्राट पंडित महेंद्र मिश्र के नाम पर इस सड़क का नामकरण किया गया है। बसडीला सेयजलालपुर के पं महेंद्र मिश्र चौक से यह सड़क शाहपुर तक जाती है। पं महेंद्र मिश्र का जन्मस्थली इसी सड़क के किनारे स्थित है। वही पंडित विनोद मिश्र ने कहा कि पंडित महेंद्र मिश्र पूर्वी गीतों के रचनॎकार, गायक व महान स्वतंत्रता सेनानी थे।उन्होंने क ई कालजयी गीतो की रचना की। उनका अपूर्व रामायण अद्वितीय हैै। इस सड़क का नामकरण उन्ही के नाम पर किया किया गया है। इसी संदर्भ में एक बड़ा नामकरण बोर्ड मिश्रवलिया स्थित संतोषी माता मंदिर के पास सड़क के किनारे लगाया गया है। इसके लिए विधिवत पूजा अर्चना की गई तथा महेंद्र मिश्र के पूर्वी गीतों को गुनगुनाया गया। मौके पर चंदन सिंह मिंटू, पहलवान मिश्र, बजरंग मिश्र, प्रवीण तिवारी, मनीष तिवारी, सीबू मिश्रा, पप्पू कुमार, अभिषेक, विकास, अतुल पूनम मिश्रा, रिंकी मिश्रा, कुमारी काजल, कुमारी पूर्णिया, हिमांशु सहित कई अन्य भी थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग