राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने दुकानदार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहई शाहपुर का है। पीड़ित निखिल कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दो लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने ऑनलाइन की दुकान पर बैठकर कार्य कर रहा था। तभी गांव के ही भूपेश कुमार कुछ कागज लेकर पहुँचे और बोले कि पहले मेरा काम कर दो।जिसपर मैंने बोला कि अभी काम कर रहे है। थोड़ा समय लगेगा।जिसपर भूपेश मुझे भद्दी- भद्दी गाली देने लगे। जिसका विरोध करने पर मेरा कॉलर पकड़ लात-घुसे से मारने लगे। तभी नागेन्द्र सिंह भी पहुँच गए और मेरे दुकान में रखे बल्ब, पंखा और अन्य सामान तोड़ने लगे।हल्ला गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक नामजद गले में रखे 12 सौ रुपये लेकर फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग