पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड परिसर में 11 मार्च को होने वाली अखण्ड अष्टयाम को लेकर उसकी तैयारियों की रूप- रेखा तैयार कर ली गई। बहरौली मुखिया अजित सिंह ने बताया कि 11 तारीख से पहले अष्टयाम को ले पूरी तरह से साफ- सफाई, मन्दिर परिसर का रँगाई- पोताई सजावट समेत प्रखंड परिसर, अंचल कार्यालय, मनरेगा भवन समेत प्रमुख भवन का सजावट ससमय करा लिया जाएगा। मशरक प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू ने बताया कि अखण्ड अष्टयाम अष्टयाम के मुख्य अतिथि के रूप में बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह रहेंगे। जिसमें 12 मार्च को रंगारंग कार्यक्रम जिसमे गायिका पूनम शर्मा, सलोनी पाण्डेय, गायक धनन्जय शर्मा है। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, अजित सिंह मुखिया, अमर सिंह (पूर्व मुखिया संग अध्यक्ष मशरक), बच्चालाल साह मुखिया, सत्येंद्र सिंह मुखिया, सन्तोष मास्टर, चुनमुन बाबा, भूषण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग