पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के चैनपुर चमरिया गांव के सरकारी शिक्षक का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में नागालैंड के लौंग लेग जिले में होने पर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, प्राचार्य प्रतिभा सिंह,शिक्षक नेता संतोष सिंह, कुमार प्रमोद, शिक्षक मुकुल सिंह, अनिल कुमार समेत दर्जनों लोगों ने शिक्षक पंकज कुमार को सफलता पर उन्हें बधाई दी है। आपकों बता दें कि चैनपुर चमरिया गांव निवासी पंकज कुमार पिता जगनारायण राम जनता उच्च विद्यालय गोढना में 10+2 में इतिहास के शिक्षक हैं। जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित परीक्षा में भाग लेकर चयनित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग