नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के समीप लाइन होटल में चार दिन से 10 वर्षीय बालक लावारिस हालत में रह रहा है जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बालक अपना नाम सत्यम पिता का नाम मनोज मिश्रा घर दिघवारा बता रहा है जो भटकते हुए लाइन होटल पर पहुंच गया उसकी दयनीय स्थिति को देख दुकानदार ने खाना खिलाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी इस पर स्थानीय पुलिस ने बालक से नाम पता पूछने पर दिघवारा थाना को सूचित किया गया इस आधार पर दिघवारा पुलिस ने बालक के पिता के नाम के आधार पर उसके घरवाले को सूचित कराया तब उसका बड़ा भाई लाइन होटल पहुंचकर बालक को लेकर चले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग