पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कई साल बाद एक बार फिर नंदी के दूध पीने की अफवाह फैल रही है। रविवार को सबसे पहले मशरक के तख्त टोला में यह मैसेज वायरल हुआ। लोग मंदिरों में पहुंच कर नंदी को दूध पिलाने की कोशिश करने लगे। कुछ देर बाद मशरक में अफवाह फैली।शाम होते-होते मशरक स्टेशन शिव मंदिर मे यह अफवाह तेजी से फैल गई। जिससे मंदिरों में महिला पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी।मशरक तख्त स्थित शिव मंदिर में नंदी के दूध पीने का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। कुछ देर में ही महिलाओं की भीड़ पहुंच गई। नंदी को दूध पिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में सैकड़ों लोग नंदी प्रतिमा को चम्मच से दूध पिलाते नजर आए।स्थानीय नागरिक उमेश बाबा,रितिक राजवाड़ा ने कहा कि दूध या पानी भरा चम्मच लगाते ही दूध गायब हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग