संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)| गुप्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए बनियापुर पुलिस ने अर्धनिर्मित मकान के शौचालय में छुपाकर कर रखे 35 लीटर देशी शराब बरामद किया। जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मामला थाना क्षेत्र के नगडीहा गांव का है। एसआई सुनिल प्रसाद सिंह के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि नगडीहा में जितेंद्र गिरी अपने अर्धनिर्मित मकान के शौचालय में शराब छुपाकर रखे है।जहाँ से विक्री करते है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया।मगर भागने में सफल रहा है। आसपास के लोगों ने भागे व्यक्ति का नाम जितेंद्र गिरी बताया। जिसके अर्धनिर्मित घर की तलाशी के दौरान शौचालय में रखे 35 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। जिसजे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग