नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के पैतृक आवास पर प्रेस वार्ता में बिहार के नए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार बदल रहा है अमनौर में स्ट्राबेरी फल एवं भागलपुर में सेव की खेती हो रहा है।मैंने खाया तो सेव बहुत मीठा था। रूडी जी एक आदर्श सांसद के साथ पायलट व किसान भी है।स्ट्राबेरी की खेती कर रहे है। ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं इनको बहुत मुबारकबाद देता हूं। फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा जोर यह है कि मेक इन बिहार को बढ़ावा दिया जाए। बिहार में समान बने वे परचेज हो जादे तो बहुत सारे इंडस्ट्रीज आएगी। हम लोग यहां कोशिश कर रहे हैं कि इस को आगे बढ़ाया जाए। सब जगह ध्यान है लेकिन विशेष ध्यान छपरा पर है। हमारे मित्र रूडी छपरा के लिए बड़े-बड़े कार्य कर रहे हैं। एयरपोर्ट के लिए लगे हुए हैं। इंडस्ट्री लगने की बड़ी संभावना है पटना से सबसे नजदीक है।एक पुल ने कितनी चीज बदल दी एक छपरा सिवान की सड़क बनने से कितनी चीज बदल दी। मेरा फोकस पूरा बिहार पर है। रूडी जी दिन-रात सारण के विकास में लगे रहते हैं। मौके पर भाजपा विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह,राकेश सिंह,सतेंद्र सिंह,कामेश्वर ओझा,दीपक सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग