राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। स्थानीय थाना परिसर में सोनपुर पुलिस निरीक्षक के स्थान्तरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनपुर पुलिस निरीक्षक राधेश्याम प्रसाद के स्थान्तरण होने दूसरे अनुमंडल क्षेत्र में हो गया है उनके साथ कार्य करने वाले सभी थानाध्यक्षो ने उनके प्रति एक सद्भावपूर्वक कार्य निष्पादन में सहयोग करने व अपने सीनियर से कुछ सीखने की वजह से उनको भव्य तरीके विदाई सम्मान के साथ किया गया उनके मृदुल स्वाभव के सभी थानाध्यक्ष कायल थे उनके विन्रम व्यक्तित्व की वजह से सभी पुलिस अधिकारी कुछ न कुछ सीखते रहते थे उक्त जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने दी इस अवसर पर डेरनी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास,नया गांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,दिघवारा थानाध्यक्ष शोएब आलम,पहलेजा प्रभारी विश्वमोहन राम,परसा थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधी सहित अन्य शामिल हुए


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग