पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मशरक जंक्शन के पास रविवार को बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई से बक झक करने के दौरान नशे की हालत में अपने छोटे भाई पर बास और चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां जहां उनकी पहचान मशरक जंक्शन निवासी स्वर्गीय गणेश बासफोड़ का 42 वर्षीय पुत्र मोहन राम के रूप में हुई। घायल मोहन राम ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था कि बड़े भाई बसंत बासफोड़ ने आते ही गाली गलौज करते हुए बास से पीटना शुरू कर दिया फिर चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल के द्वारा इलाज के बाद थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। मामले में आस पास के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच शराब बेचने को लेकर विवाद पहले भी हुआ था उसी को लेकर विवाद में मारपीट की घटना हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग