पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में रविवार को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए दो शराब धंधेबाज को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कवलपुरा गांव निवासी भोला मियां और सेमरी गांव निवासी मोहित राय को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग