पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के कवलपुरा और मठिया ग्राम में अत्यधिक बकाया होने के कारण बिजली विभाग की टीम के द्वारा सोमवार को कनेक्शन काट दिया गया। विधुत अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि कवलपुरा और मठिया गांव में कुल मिलाकर 11 लाख बकाया है। बार बार आग्रह के बाद भी इन दोनों गांवों के लोगों के द्वारा बिजली बिल जमा नही किया जाता है। कनेक्शन काटने के दौरान गांव के कुछ बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा कुछ दिन का समय मांगा गया है, जिसमें सभी ने आश्वस्त किया कि सभी लोग जल्द से जल्द बिजली बिल बकाया जमा कर देंगे। जेई विक्रम कुमार ने बताया कि मशरक प्रखंड में सबसे ज्यादा बकाया इसी गांव के उपभोक्ताओं के यहां हैं।वही प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की दूसरी टीम द्वारा बंसोही में 22,मशरक स्टेशन रोड, तख्त ,डुमरसन ,बंगरा ,चांद बड़वा, गंडामन गांवों में कुल मिलाकर 88 उपभोक्ताओं का लाइन काटा गया है।वही उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध है की सभी उपभोक्ता ससमय बिजली बिल जमा कराना सुनिश्चित करे अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग