सर्पदंश से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम
बनियापुर(सारण)।अंचल क्षेत्र के सुरौंधा में शुक्रवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक गांव के ही 60 वर्षीय चांदी लाल राय बताये जाते हैं. वृद्ध मवेशी को खिलाने के लिए बेढ़ी से भूसा निकालने गया था वह भूषा निकाल रहा रहा था, तभी विषैले सांप ने डंस लिया. सर्पदंश के बाद वृद्ध की हालत बिगड़ने लगी. परिजन आनन फानन में उसे सदर अस्पताल छपरा लाये जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. मृतक को तीन बेटे हैं. वृद्ध की मृत्यु के बाद परिजनों का रो रो कर बुड़ा हाल बना है. परिवार में मातम है. मृतक मृदुभाषी और हंसमुख प्रवित्ति का था. स्थानीय मुखिया संतोष शर्मा, समाजसेवी उमेश राय सहीत कई लोगो ने मृतक के परिजनों को प्रावधान के मुताबिक सहायता राशि देने की मांग की है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग