दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौवां कला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष के पांच लोगो ने मिल अधेर की दांत तोड़ दी है. पीड़ित 55 वर्षीय रवींद्र सिंह ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में नागेंद्र सिंह, सोनू सिंह, पंकज सिंह, प्रियंका कुमारी तथा चंद्रावती देवी को नामजद किया गया है. पीड़ित ने बताया है कि वह अपने नीजि जमीन में काम करने गया था तभी नामजद मौके पर पहुंच गये और जमीन को अपना बताने लगे. विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी. बचाव में आई पीड़ित की पत्नी को भी नामजदों ने पिटाई कर दी. इधर दूसरे पक्ष के नागेंद्र सिंह ने भी प्राथमिकी दर्ज करा रवींद्र सिंह, सरिता देवी, निक्की कुमारी, मनीषा कुमारी तथा विकास कुमर को नामजद किया है. बताया गया है कि नामजद रास्ते को कुदाल से काटने लगा. मना करने पर मापीट की.नामजदों ने फायरिंग भी की. पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग