पूजा करने गया युवक 10 बाद भी नहीं लौटा घर, परिजन चिंतित
बनियापुर(सारण)। गांव के काली स्थान पर पूजा करने गये तीस वर्षीय युवक दस दिनों बाद भी घर नहीं लौटा. युवक के घर नहीं लौटने से परिजन काफी परेशान है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे है. गुमशुदा युवक गांव के ही सुपन राम का पुत्र अनिल राम बताया जता है. परिजनों ने बताया कि युवक बीते एक जूलाई को घर से काली स्थान जाने के लिए निकला था. देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसके बिषय में कोई जानकारी नहीं मिली. स्थानीय थाने को भी मामले की सूचना दी गई है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग