प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण
मशरक(सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शिविर लगा दस महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनंत नारायण कश्यप ने जिले से आई जननी क्लिनिक की टीम के सहयोग से महिलाओं का सफल ऑपरेशन करवाया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट अरबिंद प्रसाद, बिनोद कुमार, अरूण कुमार, एएनएम प्रतिमा कुमारी उपस्थित थी। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन में डिलेवरी के साथ ही दो महिलाओं का और रेगुलर बंध्याकरण में आठ महिलाओं का आपरेशन हुआ है। जिसमें लाभुक महिला को दो हजार रुपए तथा उत्प्रेरक को तीन सौ रुपए प्रति ऑपरेशन डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग