हत्याकाड में मृत व्यवसायी के परिजनों से पूर्व विधायक ने मिलकर दी संत्वना, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
बनियापुर(सारण)। गत बुधवार की देर रात्रि अपराधियों द्वारा बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार पर किराना व्यवसायी 35 वर्षीय शिवनाथ गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसको लेकर पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर सिंह ने शुक्रवार को मृत व्यवसायी के घर पहुँच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वही पुछरी बाजार पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए स्थानीय व्यवसाइयों और ग्रमीणों ने बाजार पर पुलिस पिकेट बनाने की मांग की जिसको लेकर पूर्व विधायक ने पुलिस अधीक्षक से बात कर ग्रामीणों की मांग को लेकर पहल करने का अनुरोध किया। साथ ही प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इधर चार दिन पूर्व बनियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में लॉकडाउन की वजह से कमाई का जरिया बंद होने से कर्ज में डूबे युवक 35 वर्षीय शिवानंद पाण्डेय ने तांग आकर गले मे फंदा डाल आत्महत्या कर ली थी। जिसकी जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ने मृत युवक के घर पहुँच परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदत की। मौके पर शैलेन्द्र शर्मा,मुन्ना प्रसाद,पूर्व जिलापार्षद प्रमोद सिंह पप्पू,राम मनोहर सिंह लड्डू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग