पैगम्बरपुर मुखिया पर जानलेवा हमला के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। पैगम्बरपुर पंचायत के मुखिया तथा उनके पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले मेंं पुलिस ने दो आरोपित युवकों को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ़्तार युवक जलालपुर थानाक्षेत्र के बंगरा निवासी सुजीत कुंवर और बलुआ निवासी जीउत ओझा बताये जाते हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य चार युवक रणवीर सिंह, राहुल कुंवर, अमृत कुमार सिंह तथा रोहित कुंवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी हो कि बुधवार की देर शाम पैगम्बरपुर पंचायत की मुखिया सुनील सिंह और उनके पुत्र प्रकाश सिंह पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि नामजदों की फायरिंग से दोनों पिता पुत्र बाल बाल बच गए। मामले की प्राथमिकी मुखियापुत्र प्रकाश कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि नलजल योजना को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा था। वह अपने पिता स्थानीय मुखिया सुनील सिंह के साथ मजदूरों को खाना खिलाने गए थे। खाना खिलाकर लौटने के दौरान पिठौरी तवकल टोला स्कूल के पास तीन बाइक पर सवार छह लोगों ने पिता पुत्र को घेर लिया। नामजद गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बाइक सवार एक युवक ने गोली मारने की बात कही। जिसके बाद बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगो के पहुंचने पर चार युवक फरार हो गए।जबकि दो युवको को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।जिसे पूछताछ के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।बताया गया है कि मौके से पुलिस ने दो खोंखे भी बरामद किया है।मुखिया पुत्र ने घटना का कारण नामजदों द्वारा रंगदारी में 20 हजार रुपये मांगने की बात बताई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घटना से जुड़ी तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की अनुसंधान की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग