छपरा में अत्याधुनिक प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी निर्माण को ले 13 करोड़ 73 लाख की मिली स्वीकृति
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी के अथक प्रयास से शहर के राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के प्रागंण में अत्याधुनिक प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी निर्माण के लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा 13 करोड़ 73 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उक्त अत्याधुनिक भवन दो तल का रहेगा, जिसमें भूतल पर 600 लोगों के बैठने हेतु व्यवस्था रहेगी। इसमें 40 से 50 फीट का स्टेज सहित 2 वीआईपी लॉयग रहेगा तथा पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग ग्रीम रूम बनाया जायेगा। इसके साथ ही ऊपरी तल पर समान आकार का अडोटोरियम तथा स्टेज रहेगा, जिसमें 126 से 32 फीट का अलग से आर्ट गैलरी भी बनाया जायेगा। उक्त भवन का निर्माण कार्य संपन्न होने के उपरान्त इसका बहुद्देशीय उपयोग होगा। जिलाधिकारी लगभग 1-1.5 वर्षों से उक्त भवन के निर्माण हेतु लगातार प्रयत्नशील थे तथा विभाग से स्वीकृति प्रदान कराने हेतु उनके द्वारा बराबर विभाग से संपर्क किया जा रहा था, जिसके कारण अंततः विभाग द्वारा संदर्भित भवन के निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। बहुत जल्द संदर्भित निर्माण कार्य हेतु निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। इसके साथ ही उक्त प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी भवन के बगल में विद्यालय परिसर में ही खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो इस वर्ष के अंत तक निश्चित रूप से छपरावासियों के लिए सर्वसुलभ करा दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा सारण जिलावासियों एवं खेल प्रेमी युवाओं की बहुप्रतीक्षित मांग के परिप्रेक्ष्य में राजकीय बालिका विद्यालय, छपरा के परिसर में ही विश्वस्तरीय मल्टी स्पोर्टस इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु 15 करोड़ 97 लाख की राशि के प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर प्रधान सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पटना को प्रषासनिक स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है, जिसपर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है तथा प्रशासनिक स्वीकृति के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की दिशा में अतिशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उक्त तीनों महत्वपूर्ण अत्याधुनिक संरचनाओं के निर्माण हो जाने से जहाॅं जिले की सुंदरता बढ़ेगी वहीं युवाओं को भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग