भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव के आवास पर भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की धुमधाम से मनी 49 वीं पुण्यतिथि
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह लोकगायक खेसारी लाल यादव के मांझी प्रखंड के रसुलपुर अपने पैतृक गांव में भोजपुरी के लोककवि सह भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर के 49 वीं पुण्यतिथि धुमधाम से मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलदारी लाइन होटल पर भिखारी ठाकुर की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भिखारी ठाकुर जी भोजपुरी जगत के महान लोगों में से एक हैं। आज भी हम लोग फिल्म इंडस्ट्री या भोजपुरी के किसी भी मंच पर उनका स्मरण कर ही कार्यक्रम की शुरूआत करते है। मांझी के उपप्रमुख राकेश राय ने भी पुष्प अर्पित करते हुए कहा भिखारी ठाकुर ने अपने कृतित्व में समाज को जागरूक किया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरितियों पर भी कला के माध्यम से प्रहार किया है। पैक्स अध्यक्ष सन्नी यादव ने भिखारी ठाकुर के विदेशिया नाटक का खुब प्रशंसा किया। इस मौके पर राजद महासचिव दयाशंकर प्रसाद, मुकेश यादव, रोहित राय, अमितेश राय, अशोक राय दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग