लोक कवि भिखारी ठाकुर की मनी 49 वीं पुण्यतिथि, गायिका प्रियंका ने भिखारी ठाकुर के गीतों को गाकर किया याद
छपरा(सारण)। लोक कवि भिखारी ठाकुर की 49 वीं पुण्यतिथि स्थानिय भिखारी ठाकुर चौक पर जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव मंच, भिखारी ठाकुर विचारमंच व भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मनायी गयी। कार्यक्रम में भिखारी ठाकुर की आदम कद प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया गया। समाजसेवी कृष्णा कुमार वैष्णवी ने भोजपुरी फिल्मजगत में फैली गंदगी के खिलाफ आवाज बुलंद किया। वहीं भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुँवर “भोलाजी” ने कहा कि भिखारी ठाकुर का कला इसलिये इतना महान है कि उन्होंने अपने कला के माध्यम से समाज की बुराइयों को मिटाने का काम किया था। प्रो योगेंद्र यादव ने कहा कि भिखारी ठाकुर के जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में गायिका प्रियंका सिंह ने भिखारी ठाकुर के गीतों को गाकर उपस्थित दर्शकों को भिखारी ठाकुर की याद ताजा कर दिया। फ़िल्म अभिनेत्री वैष्णवी कार्यक्रम में बतायीं की आज भिखारी ठाकुर के जन्म स्थान कुतुबपुर जाना चाहती थी किन्तु खराब सड़क के कारण रास्ते से ही वापस लौटना पर गया। यह बहुत ही दुखद है कि आज भी भिखारी ठाकुर की जन्म स्थली उपेक्षित है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिखारी ठाकुर के पौत्र राकेश ठाकुर, विनय ठाकुर, राज किशोर प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग