विकाय कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा सारण। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत परसा प्रखंड क्षेत्र के परसौना पंचायत वार्ड नम्बर 1, 2, 3, 4, के लिए सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी के सहयोग से एक दिवसीय कैम्प लगाया गया। कैम्प का उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री अनिल सिंह एवं रामनानन्द सिंह ने संयुक्त रूप से किया।वही चारो वार्ड के सैकड़ों लोगों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया गया।इस मौके पर पंचायत के मुखिया सरिता देवी, युवा समाजसेवी अमित साह, भाजपा परसा पूर्वी महामंत्री संतोष शर्मा विक्रम साह,संतोष साह समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग