राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना के अपर थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा थाना में कार्यरत महिला थाना मैनेजर मौसम कुमारी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि अब महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। यह अबला नहीं सबला है। महिलाओं का हर क्षेत्र में सम्मान करते हुए इनके मनोबल को बढ़ाना चाहिए। उक्त अवसर पर थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग