राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अवतार नगर थानान्तर्गत पालनहार होटल के आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है । प्राप्त सूचना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया। विशेष टीम द्वारा की गई छापामारी के दौरान पालनहार होटल के एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक लड़का एवं एक लड़की को एवं दूसरे कमरे से एक लड़की को आपत्तिजनक वस्तुओं एवं मेडिकल दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही इसमें संलिप्त होटल के एक स्टॉफ को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अवतार नगर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार होटल स्टाफ मोहन साह पिता- रामायण साह ग्राम हराजी थाना- अवतार नगर जिला- सारण के द्वारा बताया गया कि होटल के मैनेजर एवं मालिक के द्वारा बाहर से लड़कियों एवं महिलाओं को बुलाकर वेश्यावृति का काम करवाया जाता है। अनुसंधान एवं गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार अवैध धंधे में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई किया जा रहा है।
गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता:
- अमित कुमार मिश्रा, पिता स्व० नारायण मिश्रा, ग्राम रौजा रवीश पट्टी, थाना- नगर जिला- सारण।
- मोहन साह पिता- रामायण साह सा०- हराजी थाना- अवतार नगर जिला- सारण।
होटल से बरामदगी की विवरणी :
- कंडोम- 18
- प्रयोग किया गया अनवांटेड- 72 दवा का रैपर।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग