राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा से प्राप्त सूचना के अनुसार जिला विधिक जागरुकता समिति, सारण छपरा के तत्वाधान में 12 मार्च शनिवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में Legal Awareness Programme on the topic of Lok Adalat and ADR System- 2015 हेतु एक विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन बनियापुर प्रखंड, सारण में किया गया है। वहीं 13 मार्च रविवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में Legal Awareness Programme on NALSA (Legal Services to Senior Citizen) Schemes- 2016 हेतु एक विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय, एकमा, सारण में किया गया है। इस दोनों जगहों पर होने वाले शिविर के सफल संचालन के लिए पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वंयसेवक, जिला विधिक स्वंय सेवक जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सारण की प्रतिनियुक्ति की गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग