पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। विधुत अधीक्षक अभियंता छपरा सारण के निर्देशानुसार मशरक प्रखंड के विभिन्न गांव में विद्युत बिल बकाया राशि वाले के खिलाफ पदाधिकारियों के द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। बुधवार को कनीय अभियंता विक्रम कुमार के नेतृत्व में मदारपुर गांव में 10 हजार से ऊपर राशि बकाया रखनें वालें 32 , संकौली गांव में 27, कोरांव गांव में 11और सिरसा जलालपुर में कुल 6 बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया। साथ ही उन्होंने बताया कि दुरगौली पंचायत के चकिया गांव के सभी घरों में विद्युत मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विक्रम कुमार ने विद्युत बिल बकाया रखनें वालों से अनुरोध किया है कि सभी बकायेदार विद्युत बिल जल्द से जल्द जमा करना सुनिश्चित करें अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग