संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 16 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज दंपति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का है।एएसआई जितेंद्र कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि श्रीपुर में एक दंपति द्वारा शराब की खरीद-विक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए बताए गए स्थल पर छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख एक महिला और एक पुरुष अपने-अपने हाथ मे झोला लेकर भागने लगे।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जहाँ दोनों झोले की तलाशी ली गई तो 16 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में श्रीपुर निवासी मोहर राउत और उनकी पत्नी मंजन देवी शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग