संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सीएसपी संचालक को गोली मार चार लाख बारह हजार रुपये लूटने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अबतक न तो किसी अपराधी की गिरफ्तारी हो सकी है, न किसी की पहचान। हालांकि पुलिस अपराधियों की पहचान और धरपकड़ को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।इधर जख्मी संचालक का इलाज पटना एम्स में चल रहा है।अबतक फर्दबयान नही आने की वजह से प्राथमिकी भी दर्ज नही हो सकी है। जबकि घटना स्थल से दो जिंदा गोली, एक गोली का खोखा एवं एक लोहे का खाली मैगजीन बरामद हुआ था। जिस मामले में सहाजितपुर एसएचओ अजय कुमार के स्वलिखित बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों को नामजद कर शस्त्र अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके आधार पर पुलिस घटना से जुड़ी तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की अनुसंधान में जुटी है। मालूम हो कि गत सोमवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने मेढुका गांव में सीएसपी संचालक संजय शर्मा को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर चार लाख बारह हजार रुपये लूट जनता बाजार की ओर फरार हो गए थे। इधर घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों मे भय व्याप्त है। व्यवसायी वर्ग अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग