संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एसएसए अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के तीन माह से वेतन भुगतान लंबित है। जबकि कई प्रकार का एरियर भी लंबे समय से बकाया है। जिस वजह से शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों से गुजरनी पड़ रही है। कमरूदीन गौसी, दिलीप राय, राजू कुमार, राजेश सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों ने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर शिथिलता बरती जा रही है। जिस वजह से जनवरी, फरवरी और मार्च का वेतन बकाया है।ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उधार के सहारे जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।मगर ताजा स्थिति को देखते हए दुकानदार ज्यादा दिनों तक उधार देने से कतराने लगे है।वही होली पर्व में भी कुछ ही दिन शेष बचे है। शिक्षकों ने बताया कि होली में खर्च की अधिकता बढ़ जाती है। मगर अबतक वेतन भुगतान को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि जिले में राशि उपलब्ध नही होने की वजह से वेतन भुगतान लंबित है। राशि उपलब्ध होते ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग