संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। होली के एक सप्ताह पूर्व से ही सब्जियों का बाजार भाव तेज हो गया है। प्रखण्ड की प्रमुख सब्जी मंडी पैगम्बरपुर में बुधवार को प्रायः सभी सब्जियो की कीमत में 5-10 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया।खरीददारी करने पहुँचे लोगों ने बताया कि और तो और हरी मिर्च का भाव भी आसमान छू रहा है।जिससे लोगो को सब्जियों की खरीददारी करने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।हालांकि आलू का अच्छा-खासा उत्पादन होने से बाजार भाव नियंत्रण में है।जिससे लोग थोड़ा राहत महशुस कर रहे है। मगर ज्यादातर हरी सब्जियों का बाजार भाव तेज होने से लोगों का जायका बिगड़ता जा रहा है।इधर प्रमुख खाद्य पदार्थो मसलन दाल,चीनी, तेल, मशाल रिफाइन आदि के मूल्य में भी बृद्धि होने की बात बताई जा रही है।ऐसे में बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एक नजर में सब्जियो का बजार भाव(प्रति किलोग्राम)
- कटहल-80-85 रुपये
- भिंडी-60-65 रुपये
- करेला-60-65 रुपये
- पटल-90-100
- हरा मिर्च-90-100
- प्याज-30-35 रूपये
- टमाटर-15-20 रुपये
- बैगन-30-35 रुपये
- खीरा-25-30 रुपये
- आलू-13-14 रुपये
- मटर (छीमी)-15-20 रुपये
- कद्दू (लौकी)- 20-25 रुपये/ पीस
फ़ोटो( सब्जी मंडी में खरीदारी को पहुँचे ग्राहक)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग