संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी के अलियासपुर फीडर में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग ने बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है बुधवार को दो हजार रुपया से ऊपर बिल बकाया रखने वाले बकाएदारों में अनिता देवी, मालती सिंह आई टी आई, बिमला देवी, लाल बाबू चौधरी, कलावती देवी देवी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं बकाएदारों को नोटिस भी भेजी गई। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायादारों में हड़कंप मच गया। प्रत्येक दिन ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है जिन्होंने कई महीनों से विभाग का बकाया रखा है।वही जेई नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बकाएदारों से शीघ्र बिजली बिल जमा करने की अपील की जा रही ताकि उनके यहां का लाइन कनेक्शन नहीं काटा जा सके। इस अभियान में लोकेश कुमार,राजू सिंह, सोनू आर्या, चन्दन कुमार, इकबाल आलम, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग