राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के जिगना स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर की वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने लाल पीले वस्त्र पहन कर मंदिर परिसर से होते हुए पँचभिडिया, टहलटोला, जिल्काबाद होते हुए डोरीगंज बंगाली घाट पहुंचे।जहां गंगा आचार्य जयकुमार पाण्डेय वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया।जय श्री राम हर हर महादेव जय बजरंगबली के जयकारे के साथ कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची।जहाँ 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम शुरू हुई।समाजसेवी विजय सिंह श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन कर रहे थे।मौके पर जनार्दन सिंह शिव नारायण सिंह मोहन सिंह विजय सिंह अवधेश सिंह अखिलेश सिंह नागेश्वर महतो बबून्दर मांझी आत्मा साह ,रघुनाथ सिंह भोला सिंह महेश सिंह रामदयाल माझी अभिनंदन समेत अन्य लोग उपस्थित थें। आयोजकों ने बताया कि मंदिर के स्थापना के समय से ही हर वर्ष 24 घंटे का अष्टयाम होती हैं। समापन पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग