पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक दक्षिण टोला में मंगलवार की दोपहर अचानक लगी भीषण अग्निकांड में फुसनुमा पलानी का घर जल कर राख हो गया। जिसमें एक लाख रूपये की सम्पति का नुकसान हो गया है। अग्निकांड पीड़ित की पहचान मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी पीड़ित राजू महतो पिता विक्रमा महतो के रूप में हुई। अग्निकांड पीड़ित राजू महतो ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था वही सभी परिवार के सदस्य भी इधर उधर गये थे कि एकाएक आग की लपटें उठने लगी जब तक आस पास के लोग पहुंच आग पर काबू पाते आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया।आग ने कपड़ा,विछावन,खाने का सामान, साइकिल,बेटी की शादी के लिए रखें सामान समेत पूरी पलानी जलकर राख हो गया।वही अग्नि कांड पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामान खरीदकर रखा गया था जो जलकर राख हो गया। बुधवार को अग्निकांड पीड़ित के द्वारा सीओ कार्यालय में आवेदन दिया गया। वही आग से सबकुछ जलने से पीड़ित परिवार खुलें आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग