पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर ओवरब्रिज से आगे बुधवार की सुबह महम्मदपुर की तरफ से आ रही ट्रक पर अवांछनीय तत्वों ने पत्थर से हमला कर दिया जिसमें ट्रक पर सवार खलासी गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान वैशाली जिले के दिलावरपुर गांव निवासी हरिनाथ पासवान का 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना में ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक लेकर बालू लोड करने डोरीगंज जा रहा था कि एकाएक पत्थर से खलासी का सर फट गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग