पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। भारतीय जनता पार्टी मशरक मंडल के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में गुरुवार को मशरक के महावीर चौक पर चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जश्न मनाया और लोगों को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि भाजपा का एक ही मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास जिस पर चार राज्यों की जनता ने विश्वास जताया और रिकार्ड मतों से विजयी दिलाया। मौके पर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और युवा नेता अमर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय और सोनौली पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने भी संबोधित किया।सभी कार्यकर्ता महावीर चौक पर बैड बजाकर और गुलाम लगाकर एंव मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर दुर्गेश कुमार गुप्ता,नंदन बाबा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग