राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

घर मे घुस मारपीट करने और पलानी में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

छपरा

छपरा

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण) घर मे घुस मारपीट करने और पलानी में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए बनियापुर थाने में दो पक्षों ने अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी किस्मती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही राजेश महतों, राजू महतों एवं लखन महतों को नामजद कर बताया है कि उक्त नामजद जबरदस्ती घर मे घुस मेरी पुत्री के साथ गाली- गलौज करने लगे जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ भी गाली- गलौज एवं मारपीट करने लगे। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी राधिका देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें पड़ोसी अरबिंद महतों, प्रियंका कुमारी, राहुल कुमार, योगेंद्र महतों एवं कुसमावती देवी को नामजद कर बताया है कि अपने दालान पर सोई हुई थी तभी सभी नामजद पहुँच मारपीट कर जख्मी कर दिए। वही अरबिंद महतों ने पलानी में आग लगा दिया। जिसमें पलानी जल गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।