संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मारपीट और छिनतई के मामले में बनियापुर थाने में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पांच नामजद सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तवकल टोला का है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी प्रकाश कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही राजू महतों, राजेश महतों एवं लखन महतों सहित एक दर्जन अज्ञात को नामजद कर बताया है कि घर से जा रहे थे। तभी नदी के किनारे मुझे रोककर नामजदों ने अंगूठी, चैन एवं पांच हजार रुपये नकद छीन लिये।वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी राजू कुमार ने दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि फील्ड में क्रिकेट देखने गए थे। तभी गांव के ही रूपक कुमार सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह एवं प्रशांत चौबे दोनों मिलकर कहने लगे कि रोजगार गारंटी वाला पैसा दे दो। जिसपर मैंने बोला कि मेरे पास पैसा नही है।इसी बात को लेकर गाली- गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिए। वही बचाव में मेरी माँ आई तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग