राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसआई विजय कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो युवकों की नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि एनएच 331 पर चेतन छपरा में वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। तभी एकमा की तरफ से एक ही बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से आ रहे थे। जो पुलिस को देख बाइक घुमाकर बिपरीत दिशा में भागने लगे।जिसे बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया। इस दौरान बाइक के कागजात की मांग की गई तो युवकों द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया, न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। प्रथम दृष्टया उपयोग की जा रही बाइक चोरी की प्रतीत हो रही थी। जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए बाइक को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों में बनियापुर थाना क्षेत्र के नदौवा निवासी रविराज उर्फ बिट्टू एवं गोलु शर्मा शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग