संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सारण त्रिस्तरीय पंचायत से राजद व वाम दलों के संयुक्त एमएलसी उम्मीदवार के तौर पर सुधांशू रंजन अगामी 14 अप्रैल को अपना नामांकन का पर्चा सारण के जिलाधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे। सारण जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने बताया कि नामांकन में मुख्यरूप से सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, परसा विधायक छोटेलाल राय, मढ़ौरा विधायक, जितेंद्र कुमार राय बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, गरखा विधायक सुरेंद्र राम, मांझी विधायक डॉ सतेंद्र यादव, एमएलसी सुनील सिंह, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, जिलापरिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर राय, मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय, प्रदेश सचिव जिलानी मोबिन, युवा राजद के अध्यक्ष मशकूर खान एवं जिले के राजद पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के प्रखण्डध्यक्ष विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग