संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चोरों ने अपने साहस का परिचय देते हुए एक ही रात में एक ही जगह से दरबाजे पर खड़ी बोलेरो और बाइक की चोरी कर फरार हो गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता नयका टोले का है। पीड़ित संजय राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि रात में करीब दो बजे बाहर निकला तो देखा कि बोलेरो और बाइक दोनों दरबाजे से गायब है। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नही मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इधर एक ही जगह से बोलेरो और बाइक की चोरी की घटना से स्थानीय लोग हतप्रभ है। वही अपनी वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग