भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर दिघवारा में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
राणा परमार अखिलेश। राष्ट्रनाय प्रतिनिधि
दिघवारा (सारण)। शुक्रवार को रामजंगल सिंह कालेज के वीर कुंवर सिंह सभागार मे भोजपुरी के शेक्सपियर लोककवि भिखारी ठाकुर जी की 49वीं पुण्यतिथि सामाजिक दूरी बनाते हुए सादगी के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सारण जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए महाविद्यालय के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि भिखारी ठाकुर जी की हर कृति किसी न किसी सामाजिक कुरीति पर चोट करती है और ऐसा करने में उनका सबसे धारदार हथियार होता था-ब्यंग। विशिष्ट अतिथि के रूप मे ठाकुर जी के दामाद शत्रुघ्न ठाकुर ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य कन्हैया सिंह ने किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अशोक सिंह एवं अखिलेश यादव ने ठाकुर जी के मंगलाचरण से किया। इसके बाद लोक कलाकार अरूण अलबेला, मुन्नी लाल यादव, अनिल तबला वादक व श्रवण बैंजू वादक आदि ने अपनी कला के द्वारा लोगों को मंत्रमुग्ध किया।इस अवसर पर प्रो. शशिभूषण सिंह, उमेश सिंह, राजकिशोर मिश्रा, सुनिल सिंह, सुधीर तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सोमनाथ सिंह, शोभनाथ सिंह, विनोद सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुरजीत सिंह सोनू ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग