गोबरही के ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोप कर जतायी नाराजगी
दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला गांव में सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रही है। शुक्रवार को गांव जाने वाली सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीण उमेश सिंह उर्फ भूअर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि हम सभी ग्रामीण सड़कों के विषय में मुखिया उपेन्द्र सिह के अलावा क्षेत्रीय विधायक व सांसद को भी जानकारी दिए हैं। लेकिन आज तक सड़क निर्माण नहीं कराया जा सका है। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष एव क्षोभ है। लोगों ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में हम सभी ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर सुनिल यादव, केशव सिंह, बब्लू यादव, शिव नाथ यादव, नरेन्द्र सिंह, वीरवर गिरी आदि अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग