राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को होली व शबे-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अकील अहमद ने की। बैठक में उन्होंने शांति समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों से होली एवं शबे-बारात पर्व को लेकर स्थानीय स्तर पर फीडबैक लिया और कहा कि पुलिस की किस तरह की मदद की जरूरत है उसके लिए पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाये रखेगी और त्योहारों की दिन पूर्णतः भ्रमणशील रहेगी।हालांकि उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली व शबे बारात मनाए जाने की बात कही। लोगों ने कई आवश्यक सुझाव को नए पदस्थापित इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष से खुलकर साझा किया।इस अवसर पर मुखिया मिथिलेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र प्रसाद यादव,मोहम्मद शोहराब, जदयू नेता गामा सिंह, राजद के विष्णु गुप्ता, उपेंद्र मांझी, विकाश कुमार,चंदेश्वर सिंह,मंटू सिंह आदि लोग थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग