राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। विद्युत विभाग द्वारा 55 बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया। विद्युत इसुआपुर के टीम द्वारा फेनहरा गाड़ी और रामचौरा गाँव सहित 55 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया है। जिन उपभोक्ताओं के पास दो हजार रूपये से अधिक बील बकाया है। उन उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है विद्युत विभाग इसुआपुर के जेई चन्द्र शेखर कुमार ने ये जानकरी देते हुए बताया कि पहले ही सूचित कर दिया गया था कि बिजली बील जल्दी जमा करा दिया जाए नहीं तो दो हजार रूपये बिजली बिल बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। बावजूद बकाया बील जमा नहीं किया गया तो बाध्य होकर विभाग के आदेशानुसार विद्युत बकाया बील काटा गया। जेई चन्द्र शेखर ने कहा कि क्षेत्र में कही भी दो हजार से अधिक बकायेदार उपभोक्ता है उनका विद्युत कनेक्शन कभी भी काटा जा सकता है। जांच चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास विद्युत बकाया है वे जल्द जमा करा दे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग